सोमवार, 12 जुलाई 2021

आठ अंक वाले मनुष्य होते हैं गंभीर

 अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 8 शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जिनका जन्म किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को होता है, उन पर शनि ग्रह का प्रभाव देखा जा सकता है। इस अंक के लोग गंभीर, मजबूत, एकाकी, कूटनीतिज्ञ, धर्म व आध्यात्म में रुचि रखने वाले, दयावान, कार्य के प्रति निष्ठावान, भाग्य पर भरोसा करने वाले होते हैं। इनके लिए शनिवार, रविवार और सोमवार शुभ रहते हैं। 

   आठ अंक के मनुष्य किडनी, आंत्र, गठिया, सिर दर्द, वात रोग, फोड़े-फुंसी आदि से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे लोगों को अपने भोजन में ताजा फल व सब्जी, केला, गाजर, जामुन, फालसा, किशमिश आदि का सेवन करना चाहिए। शराब, मांसाहार, तंबाकू या किसी अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। रोग मुक्त रहने के लिए शनि के मंत्र 'ऊं शं शनैश्चराये नम:' अथवा 'ऊं ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः' का जप प्रत्येक शनिवार को करना चाहिए।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...