सोमवार, 12 जुलाई 2021

अंक नौ वाले मनुष्य होते हैं क्रियाशील

   अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 9 मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। किसी भी माह की 9, 18 व 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का अंक नौ होता है। ऐसे मनुष्य जल्दबाज, शीघ्र आवेश में आने वाले, संघर्षशील, नेतृत्व करने वाले और कमजोर व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनके लिए मंगलवार, शुक्रवार और बृहस्पतिवार शुभ रहते हैं। 

   अंक नौ के लोगों में बार-बार बुखार, चेचक, खसरा, पेट, यकृत व प्लीहा रोग, लकवा आदि होने की संभावना रहती है। इस अंक के लोगों को भोजन में अदरक, प्याज, लहसुन, काली मिर्च, तिल, सरसों, चुकंदर, गाजर, मुनक्का, चुकंदर आदि का सेवन अधिक करना चाहिए। अधिक मिर्च-मसालेदार भोजन, शराब व नशीले पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। रोगों से बचाव के लिए मंगल ग्रह से संबंधित मंत्र 'ऊं अं अंगारकाय नम:', 'ऊं भौं भोमाय नम:', 'ऊं क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:' का जप करने के साथ-साथ रोजाना हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Important Orders of Allahabad High Court