सोमवार, 12 जुलाई 2021

सात अंक वाले मनुष्य होते हैं धार्मिक

   अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 7 वाले लोग केतु ग्रह से प्रभावित होते हैं। जिनका जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, वे केतु ग्रह के प्रभाव में रहते हैं। ऐसे लोग कल्पनाशील, आदर्शवादी, सपनों में खोये रहने वाले, खुशमिजाज, ऊर्जावान और आशावादी होते हैं। धर्म व आध्यात्म के प्रति इनमें विशेष लगाव होता है। सोमवार, बुधवार और रविवार इनके लिए शुभ रहते हैं। 

   अंक सात वाले मनुष्यों में खून की कमी, अस्थमा, हैजा, पित्त रोग, बवासीर व त्वचा रोग हो सकते हैं। इन लोगों को अपने भोजन में सूखे मेवे, फल, गुड़, बेसन, दूध, फलीदार सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए। रोग से मुक्ति के लिए इस अंक वालों को केतु से संबंधित मंत्र 'ऊं केतवे नम:' अथवा 'ऊं प्रां प्रीं प्रौं केतवे नम:' का जप व ध्यान करना चाहिए।--प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल