रविवार, 11 जुलाई 2021

तीन अंक वाले मनुष्य होते हैं स्वाभिमानी

   ज्योतिष के अनुसार अंक 3 बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। किसी भी माह की 3, 12, 21 तथा 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोग बृहस्पति ग्रह से प्रभावित रहते हैं। इस अंक के लोग स्वाभिमानी, अनुशासन का पालन करने वाले, स्वतंत्र व निरंकुश प्रवृत्ति के होते हैं। जिस क्षेत्र में कार्य करते हैं, अपने दायित्व को निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हैं। ऐसे लोगों के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार शुभ रहते हैं। 

   अंक 3 से प्रभावित लोगों में तंत्रिका तंत्र से संबंधित रोग, मोटापा, त्वचा रोग, पीठ व पैरों में दर्द आदि की समस्या होने की संभावना रहती है। इस अंक वाले लोगों को अपने भोजन में ताजा फल व सब्जियां, जामुन, किशमिश, बादाम, अखरोट, गुड़, शक्कर आदि का सेवन करना चाहिए। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल