मंगलवार, 17 नवंबर 2026

डाक जीवन बीमा से जुड़ी सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

 भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के उपभोक्ताओं को तकनीकी बदलाव की वजह से इंतजार करना होगा। डाक विभाग द्वारा 24 नवंबर तक के लिए डाक जीवन बीमा से जुड़ी सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। आगरा में करीब साठ हजार से अधिक डाक जीवन बीमा के धारक हैं। नई प्रणाली के तहत 25 नवंबर से देश भर में सेवाएं दोबारा बहाल होंगी।

   सहायक निदेशक एसके जैन ने बताया कि डाक जीवन बीमा निदेशालय के अनुसार विभाग पुराने मैकेमिश सॉफ्टवेयर की जगह नया इंश्योरेंस मैनेजमेंट सॉल्यूशन लागू करने जा रहा है। छह कार्यालयों में सफल परीक्षण के बाद अब इसे पूरे देश में लागू किया जा रहा है। 

   इसी प्री-रोलआउट प्रक्रिया के कारण 24 नवंबर तक सभी तक सभी डाकघरों, ग्राहक सेवा केंद्रों और ऑनलाइन माध्यमों पर डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक विभाग बीमा का कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा।

   सहायक निदेशक ने बताया कि कि निदेशालय ने सभी परिमंडलों में पुराने सिस्टम पर लंबित सभी नए प्रस्तावों, परिपक्वता, मृत्यु व उत्तरजीविता दावों, ऋण और सरेंडर से जुड़े दावों का निस्तारण कर दिया गया है। इस समय सीमा के बाद पुराने सॉफ्टवेयर पर किसी भी तरह के वित्तीय या गैर वित्तीय लेनदेन लेने पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद 25 नवंबर को नया सिस्टम शुरू होने के बाद सभी तरह की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फिल्म एवं संगीत से जुड़ी पुरानी यादें

  कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब, शेयर और लाइक कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल