शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का बदलेगा नंबर

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल) गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का नंबर एक जनवरी 2027 से बदल जाएगा। वास्को से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब 12779 नंबर की जगह 17379 नंबर से चलेगी। वहीं वापसी में हजरत निजामुद्दीन से वास्को जाने वाली ट्रेन का नंबर 12780 से बदल कर 17380 हो जाएगा।

   आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय को दक्षिण पश्चिम रेलवे से ट्रेन नंबर बदलने की सूचना मिली है। ट्रेन के मौजूदा ठहराव और रखरखाव की व्यवस्था पहले जैसी ही रहेगी। जनवरी 2027 से इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करते समय नए नंबर का ध्यान रखना होगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हृदय रोग से बचाव के लिए सक्रिय रहना जरूरी

 हृदय रोग का खतरा कम करने के लिए दिनभर की छोटी-छोटी गतिविधियों का ध्यान रखना आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार शारीरिक सक्रियता से हृदय रोग का...