शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का जागरूकता अभियान

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। विजिलेंस द्वारा जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई है। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों में पंफलेट चस्पा किए जा रहे हैं। पोस्टर लगाने के साथ ही लाउडस्पीकर से घोषणा भी कराई जा रही है। 

      पुलिस अधीक्षक विजिलेंस राजकुमार ने बताया कि सरकारी विभागों में पोस्टर लगवा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें लिखा जा रहा है की रिश्वत मांगने वालों की शिकायत मोबाइल नंबर 9454401866, 9454404853 अथवा 9454401864 पर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस के आगरा सेक्टर में फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा जनपद आते हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हृदय रोग से बचाव के लिए सक्रिय रहना जरूरी

 हृदय रोग का खतरा कम करने के लिए दिनभर की छोटी-छोटी गतिविधियों का ध्यान रखना आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार शारीरिक सक्रियता से हृदय रोग का...