सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

आगरा के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी भर्ती रैली आठ अक्टूबर को रुड़की में

  आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए सोमवार 5 अक्टूबर से अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी भर्ती रैली शुरू हो गई है, जो 12 अक्टूबर तक चलेगी। आगरा के अभ्यर्थियों की रैली बृहस्पतिवार 8 अक्टूबर को होगी।

    मध्य कमान लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण के रूप में लिखित परीक्षा पास की है, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इसमें रैली दौड़ और फिजिकल टेस्ट शामिल है।

   उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड, पैन, आधार, आधार से लिंक मोबाइल, ऑनलाइन जारी किया गया पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र, बीस पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्कूल का चरित्र प्रमाणपत्र, धर्म प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाणपत्र, एनसीसी और खेलकूद प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ जरूरी : सुप्रीम कोर्ट

 सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने देश भर में पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनात...