आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। बकाया संपत्ति कर, गृहकर, सीवर और जलकर जमा कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना में अब तक 2700 बकाएदारों ने पंजीकरण कराया है। डेढ़ माह के दौरान ढाई करोड़ रुपए का बकाया टैक्स जमा किया गया है, जबकि 5.14 करोड रुपए की डिमांड निकाली गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए 14 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना का लाभ करदाताओं तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ने वार्डों में कैंप लगाने शुरू किए हैं। अभी तक 2700 करदाताओं ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया है। निगम प्रशासन का प्रयास है कि अभियान को और गति लेकर अधिक से अधिक बकाएदारों को इस योजना के दायरे में लाया जाए, जिससे नगर राजस्औव में वृद्धि हो और लंबे समय से बकाया कर जमा करने का अवसर करदाताओं को मिल सके।
उन्होंने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना 15 अगस्त से 31 दिसंबर तक लागू है, लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए करदाताओं को 14 नवंबर तक आवेदन करना होगा। कर अधीक्षक अक्षय कुमार ने बताया के शहर के विभिन्न जोन में लगाए जा रहे शिविरों में करदाता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हरीपर्वत जोन में अब तक सबसे अधिक 850 लोगों के आवेदन कराया आ चुके हैं। इस योजना के तहत अक्टूबर माह में हर वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें