रविवार, 2 अगस्त 2026

बिना अनुमति पेड़ काटने पर अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। ताज ट्रिपेजियम जोन में बिना अनुमति पेड़ काटने के मामले में अब संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई बैठक के दौरान अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जोन में कहीं भी बिना अनुमति पेड़ नहीं काटा जाएगा। 

   जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर बिना अनुमति पेड़ काटे जाने की कोई सूचना मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करते समय वन विभाग से पहले संपर्क कर लें। एनओसी के लिए समय से आवेदन किया जाए। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण समाचार-सार

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल के लिंक पर क्लिक करके चैनल को सबस्क्राइब कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल