शनिवार, 11 जुलाई 2026

अब दिव्यांग रेल यात्रियों को बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। दिव्यांग यात्रियों के लिए रेल यात्रा और सुगम होने जा रही है। आगरा रेल मंडल में दिव्यांग व्यक्तियों और बच्चों के 212 रेलवे रियायती कार्ड जारी किए गए हैं। इन कार्डों के बनने से पात्र यात्रियों को रियायती टिकट बनवाने के लिए बार-बार दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

    रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि दिव्यांग यात्रियों को रियायती कार्ड का विवरण रेलवे के ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज होने के बाद टिकट बुकिंग के समय यात्री की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी और रियायती टिकट आसानी से जारी हो जाएगा।

   उन्होंने बताया कि यह सुविधा काउंटर टिकट के साथ-साथ ई-टिकट पर भी लागू होगी। रियायती कार्ड के लिए दिव्यांगजन रेलवे की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन के बाद कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिससे दिव्यांग जन की यात्रा और सुविधाजनक बन सकेगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...