गुरुवार, 9 जुलाई 2026

विश्वविद्यालय में 7 नए कोर्स शुरू, प्रशिक्षण के साथ मिलेगा भुगतान

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के सात नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें पढ़ाई के साथ उद्योगों में प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण अवधि में विद्यार्थियों को भुगतान भी दिया जाएगा।

   कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को कौशल, अनुभव और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगी। नए पाठ्यक्रमों में दाऊ दयाल इंस्टीट्यूट आफ वोकेशनल एजुकेशन में बीएससी मीडिया कम्युनिकेशन, बीबीए लॉजिस्टिक्स, बीएससी डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स,  सेठ पदमचंद जैन इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में बीबीए इवेंट मैनेजमेंट, बीबीए रिटेल ऑपरेशंस और विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर में बीएससी एनीमेशन एवं बीएफएक्स शामिल है।

   कुलपति ने बताया कि प्रत्येक पाठ्यक्रम में 60-60 सीटें निर्धारित की गई है तथा प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एईडीपी के तहत विद्यार्थियों को डिग्री के साथ उद्योगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अनुभव मिलेगा, जिससे रोजगार के बेहतर अवसर बढ़ेंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...