बुधवार, 8 जुलाई 2026

अब 30 दिन में मिलेगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र


आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए चार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। नगर निगम के जोनवार नियुक्त यह मजिस्ट्रेट विलंब वाले मामलों की सुनवाई करेंगे। इससे आवेदकों को 30 दिन में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

    जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम के जोनवार चार अपर नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले दलालों को भी चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...