सोमवार, 8 जून 2026

खेत में तालाब बनाने के लिए मिलेगा अनुदान

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। किसानों को खेत में तालाब बनाने पर 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। इससे जल संचयन और सिंचाई की व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही किसान बनाए गए तालाब में मछली पालन करके अपनी कमाई भी बढ़ा सकेंगे। तालाब को ट्रैक्टर या बुलडोजर की मदद से खुदवा सकते हैं।

     जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ड्रॉप मोर क्रॉप के विजन को पूरा करने के उद्देश्य से खेत तालाब योजना चलाई जा रही है। इसमें इच्छुक सामान्य व अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को अपने निजी भूमि पर खेत तालाब खुदवाने के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। निश्चित आकार में तालाब की कुल लागत 1,05,000 ते की गई है। इसमें से 50 प्रतिशत 52, 500रुपए का अनुदान तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पहुंचेगा।

   जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान खेत तालाब का उपयोग वर्षा जल संचयन, मछली पालन और फसलों की सिंचाई आदि के लिए कर सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए किसान अपने आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7015899718 और 9758790609 पर संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए: प्रमोद कुमार अग्रवाल