आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने और: वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित कर दी है। आवेदन 27 जून की रात 12 बजे तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर किया जा सकता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल तोमर ने बताया कि हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट परीक्षा में छात्र एक विषय में सुधार कर सकेंगे, जबकि कंपार्टमेंट परीक्षा में दो अनुत्तीर्ण विषयों में से केवल एक विषय में ही परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसका शुल्क 256.50 रुपए निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट में मानविकी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के छात्र एक अनुत्तीर्ण विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे, जबकि कृषि भाग-1 और भाग-2 में किसी एक प्रश्नपत्र और व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के एक प्रश्नपत्र में कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। इसका शुल्क 306 रुपए रखा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यदि छात्र लिखित और प्रयोगात्मक, दोनों भागों में अनुत्तीर्ण है तो उसे दोनों परीक्षाएं देनी होंगी, अन्यथा एक भाग या दोनों का विकल्प रहेगा। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें