प्रमोद कुमार अग्रवाल
पुलिस कमिश्नरेट आगरा में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए 14 क्रिटिकल कॉरिडोर चिन्हित किए गए हैं। इन कॉरिडोर पर पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात रहेगी जो दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। इस टीम को क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का नाम दिया गया।
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि क्रिटिकल कॉरिडोर टीम सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर केस में विवेचना का कार्य कार्य करेगी। इसके साथ ही टीम में शामिल पुलिसकर्मी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में रोड इंजीनियरिंग में बदलाव के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार कर समाधान निकालने में भी प्रमुख भागीदारी निभाएंगे।
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि आई रेड एप पर दुर्घटना का कारण, मृत्यु और घायलों की जानकारी भी पुलिसकर्मी अपलोड करेंगे। टीम पर वाहनों की पार्किंग के स्थल, सोशल मिडिया पर यातायात नियमों का प्रचार करने की जिम्मेदारी भी होगी। टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी। वाहन चालकों के नशे में वाहन चलाने पर भी टीम द्वारा नियंत्रण किया जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)