शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

एससएन की आईसीयू में मरीज को मिल रहा है सस्ता इलाज

               प्रमोद कुमार अग्रवाल 

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के एडवांस आईसीयू में मात्र एक हजार रुपए में मरीजों को इलाज मिल रहा है। सस्ता इलाज मिलने से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है क्योंकि निजी अस्पताल में इसका खर्च 30,000 रुपए से अधिक का है। 

    कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 32 बेड का आईसीयू है। इसमें वेंटीलेटर समेत सभी जीवन रक्षक उपकरण शामिल हैं। अब तक 1430 मरीजों को इलाज मिल चुका है। इसका प्रतिदिन का शुल्क मात्र 1000 रुपए है। इसमें दवाई भी शामिल हैं, जबकि निजी अस्पतालों में 30,000 रुपए से अधिक का खर्च आता है।

     प्राचार्य ने बताया कि आईसीयू को और उन्नत करने के लिए जल्द ही एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल मेंब्रेन (एक्मो) मशीन लगाने के प्रयास भी किया जा रहे हैं। यह मशीन वेंटिलेटर से भी उन्नत है। इससे अधिक गंभीर मरीजों की जान बचाने की दर बढ़ जाएगी और अधिक गंभीर मरीजों को नया जीवनदान मिल सकेगा

   आईसीयू प्रभारी डॉक्टर अति हर्ष मोहन अग्रवाल ने बताया कि एक्मो मशीन बेहद एडवांस है। उन्होंने इंग्लैंड से इसका प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। यह मशीन मरीज के शरीर से रक्त को निकालते हुए कार्बन डाइऑक्साइड को हटाकर ऑक्सीजन देकर शरीर में वापस भेजती है। इससे हृदय और फेफड़ों में तेजी से सुधार होता है। इस मशीन का सल्फास, डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस, स्क्रब टायफस, डबल निमोनिया, हार्ट फेल समेत अन्य गंभीर रोगों में उपयोग होता है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal