शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

ठंड में नसों पर दबाव और घबराहट के साथ बढ़ रहा है हार्ट अटैक, बरतें सावधानी

                    प्रमोद कुमार अग्रवाल 

 ठंड बढ़ने के साथ ही दबाव पड़ने से नसों में सिकुड़न होने के कारण हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ बसंत गुप्ता ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों में घबराहट, सीने में दर्द और पसीना आने जैसी परेशानियां मिल रही है। ठंड के मौसम में दबाव पड़ने से नसों में सिकुड़न होने लगती है, जो हार्ट अटैक की वजह बनती है। ऐसी स्थिति में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना आवश्यक है। ठंडी चीजों की सेवन से परहेज करने की जरूरत है।

   डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि अचानक घबराहट, पसीना आना और सांस फूलने की समस्या हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। सीने का दर्द कंधों की ओर बढ़ने लगे और सीने पर भारीपन महसूस हो तो हृदय रोग विशेष से संपर्क कर जांच कराएं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराएं। वहीं डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी मर्जी से दवाईयों का सेवन बंद नहीं करें। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal