प्रमोद कुमार अग्रवाल
तापमान में गिरावट के साथ ही त्वचा रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस मौसम में लोगों को चेहरे की त्वचा फटने, सूखापन, जलन, खुजली, पिंपल और लाल चकत्ते पडने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यतेंद्र चाहर ने बताया कि तापमान में कमी आने के साथ ही त्वचा रोगों में बढ़ोत्तरी होने लगती है। इससे बचने के लिए दिन में दो से तीन बार मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
डॉक्टर चाहर ने बताया कि सर्दी के मौसम में रात में सोने से पहले नारियल तेल लगाना चाहिए। इससे त्वचा की ऊपरी परत को प्राकृतिक पोषण मिलेगा। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी व पौष्टिक आहार का सेवन, मास्क लगाकर घर से बाहर निकलना और सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना भी जरूरी है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें