शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

रेहड़ी-पटरी दुकानदार लोन के लिए करें आवेदन

                  प्रमोद कुमार अग्रवाल 

प्रधानमंत्री स्वनिघि योजना के तहत अब रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को 50,000 रुपए तक का लोन मिल सकता है। यह योजना 31 मार्च 2030 तक चलेगी। आगरा के अपर नगर आयुक्त एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत इस योजना में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को 15,000 से 50,000 रुपए तक का लोन मिलेगा।

   उन्होंने बताया कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कैशबैक प्रोत्साहन भी बढ़ाया है। अब रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को 1600 रुपए तक का कैशबैक उपलब्ध कराया जाएगा। लोन लेने के इच्छुक रेहड़ी-पटरी दुकानदार डूडा के नगर निगम स्थित कमरा नंबर 201 में संपर्क कर सकते हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मालगाड़ियों से बढ़ रही है आगरा के व्यापार की रफ्तार

   आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। मालगाड़ियों की तेज गति और संख्या में बढ़ोत्तरी होने से आगरा मंडल के व्यापार की रफ्तार को पंख लग रहे हैं। पिछ...