शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

10 करोड़ की लागत से बनेगी लंबी लूप लाइन

                     प्रमोद कुमार अग्रवाल 

 उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आगरा में फतेहाबाद स्टेशन पर यातायात के दबाव को कम करने और ट्रेनों के संचालन को सुगम बनाने के लिए लंबी लूप लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 10 करोड रुपए खर्च होंगे।

    मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। लूप लाइन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को खड़ा करने और उनके बेहतर संचालन के लिए बनाई जाती है। आम तौर पर इसकी लंबाई 750 मीटर होती है।

   श्री गोयल ने बताया कि रेलवे के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि लंबी लूप लाइन तैयार होने से स्टेशन पर एक से अधिक ट्रेनें रुक सकेंगी और मुख्य लाइन पर दबाव कम होगा। भांडई-इटावा रेलखंड के फतेहाबाद स्टेशन पर बन रही इस लूप लाइन से इस खंड में ट्रेनों की गति और संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal