प्रमोद कुमार अग्रवाल
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई डिजिटल सेवाओं की शुरुआत की है। अब उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन में उपभोक्ता कनेक्शन ऐप डाउनलोड कर बिजली से जुड़ी समस्त जानकारी देख सकते हैं।
निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ता कनेक्शन ऐप की मदद से बिजली उपभोक्ता अपने पिछले 10 भुगतानों का पूरा रिकॉर्ड भी आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा ऐप पर बिजली का बिल डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी लिया जा सकता है। उपभोक्ता अब अपनी बिजली से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत भी ऐप के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।
विभाग द्वारा ऐप पर मिलने वाली शिकायतों का समाधान ऑनलाइन किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय आने जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मीटर रीडिंग और बिल भुगतान की जानकारी भी ऐप में उपलब्ध होगी। उपभोक्ता घर बैठे अपनी मीटर की स्थिति देख सकेंगे और समय पर बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें