प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा जनपद की गौशालाओं में निराश्रित गोवंश की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिले की 41 गौशालाओं को इंटरनेट से भी जोड़ दिया गया है। इनमें से 29 गोशालाएं जिला मुख्यालय से जुड़ चुकी हैं। पशुपालन विभाग द्वारा इन गोशालाओं की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 90 गौशालाओं में से 66 अस्थाई और 24 स्थाई गोशालाएं हैं। इनमें निराश्रित गोवंश रहते हैं। उनकी देखरेख पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान और सचिव करते हैं। ग्राम पंचायत निधि से इन गौशालाओं को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। सीसीटीवी से गोवंश के बीमार होने और सर्दी से बचाव के इंतजाम में लापरवाही के साथ अन्य समस्याओं का पता लगाया जाया करेगा।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था से गोशालाओं में गोवंश की देखरेख बेहतर हो जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई और गौशालाओं में देखरेख करने वालों को समय से निर्देशित किया जा सकेगा। आने वाले समय में सभी गोशालाओं को सीसीटीवी से जोड़ दिया जाएगा। उनमें 24 घंटे बिजली की उपलब्धता के लिए सौर ऊर्जा सिस्टम भी लगाए जाएंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें