प्रमोद कुमार अग्रवाल
पुलिस कमिश्नरेट आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने गत दिवस ताजनगरी में यातायात माह का शुभारंभ करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस आयुक्त ने चालकों से कहा है कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलें। चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। अगर कोई व्यक्ति अपने वाहन से आम लोगों का रास्ता रोकता है तो पुलिस से शिकायत करें।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि आगरा पुलिस सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव है। पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हैं। रास्ता रोकने वाले वाहन का फोटो खींचकर सोशल मीडिया एकाउंट पोस्ट करने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि आगरा पुलिस सोशल मीडिया पर यातायात का हर अपडेट देती है। लोग अपनी शिकायत और समस्याएं सोशल मीडिया पर पोस्ट करके समाधान करा सकते हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें