बाजार में बिकने वाले नकली गुटखा और पान मसाला का सेवन करने से कैंसर का खतरा हो सकता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में गुटखा और पान मसाला के नकली होने की जानकारी मिली है। इनमें 70 से अधिक खतरनाक रसायन मिले हैं।
आगरा के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि विभाग द्वारा बाजार में बिकने वाले गुटखा और पान मसाला के नमूने लेकर लैब में जांच कराई गई थी। लैब की जांच में गुटखा और पान मसाला घटिया और नकली मिले। जांच में कई खतरनाक रसायन मिले, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायी हैं। नकली गुटखा और पान मसाला के विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए जुर्माना भी लगाया गया।
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के कैंसर रोग विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर सुरभि गुप्ता ने बताया कि तंबाकू, पान मसाला, गुटखा में 65 से अधिक खतरनाक रसायन होते हैं। इससे मुंह, गर्दन, गुर्दा, पित्त की थैली में कैंसर होने का कई गुना ज्यादा खतरा बढ़ जाता है। कैंसर विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों में 25-30 साल की उम्र के मरीज भी शामिल हैं। बचाव के लिए लोगों को तंबाकू से निर्मित सामग्री का पूरी तरह उपयोग बंद कर देना चाहिए।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें