शनिवार, 8 मार्च 2025

अब टेस्टिंग ट्रैक पर देना होगा ड्राइविंग टेस्ट

   अभी तक आगरा में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए गाड़ी को चला कर आरआई के सामने टेस्ट देना पड़ता है, लेकिन अब जल्द ही टेस्टिंग ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए पीपीपी मॉडल पर पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर तैयार हो गया है। मार्च से टेस्ट शुरू हो जाएंगे। ड्राइविंग टेस्ट के बाद ऑनलाइन प्रमाणपत्र निर्गत कर आरटीओ को भेजा जाएगा। 

    सेंटर के प्रबंध निदेशक संजीव प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आगरा मंडल के आगरा में पहला पीपीपी मॉडल पर ड्राइविंग टेस्ट सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इसमें प्रशिक्षित अनुदेशक, दो ट्रैक ऑपरेटर, दो कंप्यूटर ऑपरेटर सहित दस लोगों की तैनाती की गई है। सेंटर में भारी व हल्के वाहनों के साथ साथ दोपहिया व तीन पहिया वाहनों के लिए अलग अलग टेस्टिंग ट्रैक बनाए गए हैं।

    प्रबंध निदेशक ने बताया कि सेंटर में भारी वाहनों के ड्राइवरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। आगरा में पहले सेंटर को गुरुग्राम स्थित आई कैट से तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। सेंटर में चार ट्रैकों पर साठ कैमरे लगाए गए हैं। इसमें प्रशिक्षणार्थियों की गतिविधियों को देखा जा सकेगा। इसके अलावा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं।--प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal