शनिवार, 8 मार्च 2025

तय दुकानों से पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी कार्रवाई

   पांच साल से पहले ड्रेस बदलने तथा तय दुकान से पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर का। 

   जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स संस्था के संस्थापक द्वारा इस आशय की शिकायत की गई थी कि प्राइवेट स्कूल संचालक तय दुकान से ही पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। ये पुस्तकें अन्य के यहां मिलती भी नहीं हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सभी बोर्ड के स्कूलों के संचालकों को हिदायत दी गई है। 
     जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि स्कूलों की फीस सहित अन्य की जानकारी स्कूलों की वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर एडमिशन से साठ दिन पहले ही दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।--प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अब कंफर्म टिकट पर ऑनलाइन कर सकेंगे सामान की बुकिंग

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। ट्रेन में कंफर्म टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अब अपने साथ ट्रेन के डिब्बे में ले जाने वाले निर्धारित वजन तक ...