मंगलवार, 14 जनवरी 2025

निजी पैथोलॉजी लैब एचएमपीवी की रिपोर्ट भेजें

   स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद की निजी पैथोलॉजी लैब के संचालकों को नोटिस जारी कर ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मरीज की पुष्टि होने पर नमूने की स्लाइड समेत रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 

   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एचएमपीवी की जांच की सुविधा एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में है। जिले की सभी एक सौ पचास पैथोलॉजी लैब के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इन लैब में अगर किसी मरीज की जांच रिपोर्ट में एचएमपीवी की पुष्टि होती है तो उसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में भेजनी होगी।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भेजी जाने वाली रिपोर्ट में मरीज का नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर और केस हिस्ट्री का उल्लेख करना होगा। मरीज के नमूने की स्लाइड भी रिपोर्ट के साथ जमा करानी होगी। इसके अलावा जिले के सभी हॉस्पिटल और पंजीकृत क्लीनिक को भी नोटिस देकर एचएमपीवी के संदिग्ध मरीज की सूचना कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0562-2600412 और मोबाइल नंबर  8791393336 पर देने के निर्देश दिए गए हैं।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मालगाड़ियों से बढ़ रही है आगरा के व्यापार की रफ्तार

   आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। मालगाड़ियों की तेज गति और संख्या में बढ़ोत्तरी होने से आगरा मंडल के व्यापार की रफ्तार को पंख लग रहे हैं। पिछ...