यदि बच्चे के जन्म में देरी हो रही हो या फिर बच्चे के जन्म से पहले ही गर्भपात हो जाता हो, तो इसका कारण घर में वास्तु दोष भी हो सकता है. योग्य एवं प्रशिक्षित डॉक्टर से उपचार के साथ-साथ यहां दिए गए उपाय करना लाभकारी हो सकता है:
# घर की पूर्व व उत्तर दिशा को हल्की व नीची रखें, जबकि पश्चिम व दक्षिण दिशा को भारी व उंची करने के लिए पलंग, बक्सा, आलमारी या कोई भारी सामान रख दें.
# यदि घर या फ्लैट का ईशान कोण कटा हुआ है तो उस कटे भाग में पिरामिड या दर्पण लगा दें.
# जिस कमरे में पति-पत्नी सोते हों, वहां की दीवारों पर हल्का पीला रंग कराते हुए दक्षिण व पश्चिम दिशा की दीवार पर हंसते हुए बच्चों का ग्रुप फोटो लगा दें.-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, सलाहकार एवं वास्तु लेखक, आगरा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें