भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई सलाह के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए एक व्यक्ति को दिन भर में 1200 ग्राम भोजन आवश्यक है, जिससे उसे 2000 कैलोरी प्राप्त होती है।
सेहतमंद रहने के लिए थाली में 100 ग्राम फल, 400 ग्राम हरी सब्जी, 300 मिली दूध या दही, 85 ग्राम दाल या अंडा, 35 ग्राम मेवा बीज और 250 ग्राम अनाज होना चाहिए।
आईसीएमआर के अनुसार भोजन में दिन भर में 27 ग्राम से अधिक चिकनाई नहीं होनी चाहिए। छह से आठ महीने के शिशु के लिए दिन भर में 650 कैलोरी की जरूरत होती है।
शिशु को दिन में चार बार स्तनपान कराने पर शिशु को सिर्फ 500 कैलोरी प्राप्त होती है। इस कमी को पूरा करने के लिए शिशु को दाल, चावल, खिचड़ी, केला या उबला सेब डॉक्टर की सलाह के बाद दिया जा सकता है।
12 महीने के बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए दिन भर में 720 कैलोरी की आवश्यकता होती है। ऐसे बच्चों को भी स्तनपान के अलावा दाल, चावल, खिचड़ी, फल आदि का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार अवश्य कराना चाहिए। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें