सोमवार, 23 सितंबर 2024

अच्छी सेहत के लिए उपयोगी वास्तु टिप्स

@ याददाश्त कम होने लगी हो तो शुक्ल पक्ष के बुधवार को घर के ईशान कोण में सफेद रंग के गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर रखकर नियमित पूजा करें.

@ ह्रदय संबंधी बीमारी हो तो डॉक्टरी उपचार के साथ-साथ सोने के कमरे में दक्षिण दिशा में बागुआ गणपति लगाकर आराधना करें.

@ हड्डी, दिमाग व वात रोग से बचाव के लिए घर के उत्तर-पश्चिम भाग में भारी वजन का सामान न रखें.

@ घर के अंदर कांटेदार पौधे लगे होने से ब्लडप्रेशर और दूध वाले पौधे होने से सांस, मूत्र एवं किडनी से जुड़ी बीमारी हो सकती हैं. घर में ऐसे पौधे न लगाएं.

@ डायबिटीज के मरीजों को अपने घर में किसी तरह का टूटा-फूटा सामान जैसे फर्नीचर, शीशा, पलंग, बर्तन, सिल-बट्टा आदि नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा वे ईशान कोण में बावुआ गणपति स्थापित करें तथा दक्षिण-पश्चिम में भारी सामान रख दें.-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, सलाहकार एवं ज्योतिष-वास्तु लेखक, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 Please Subscribe, Share & Like Our YouTube Channel 'Newsline Nation'::Pramod Kumar Agrawal