गुरुवार, 12 सितंबर 2024

कार्यालयों में लगाएं सही फोटो

दुकान, व्यापारिक अथवा व्यावसायिक स्थलों के ऑफिस में फोटो या सीनरी लगाने का चलन है। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में ऑफिस में ऐसे फोटो लगा दिए जाते हैं, जिनके कारण वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने से कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। 

   वास्तु सूत्रों के अनुसार किसी भी ऑफिस में दक्षिण दिशा की दीवार पर पहाड़ की फोटो या सीनरी लगाई जा सकती है, लेकिन ध्यान यह रखना है कि इसमें पानी या पानी का कोई स्रोत न हो। ऑफिस में दिवंगत माता-पिता, दादा-दादी या अन्य पूर्वजों की फोटो लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा उपयुक्त मानी गई है। 

   ऑफिस के पूर्वी उत्तर कोण में पानी का झरना, फुब्बारा या तैरती हुई मछलियों से जुड़ी फोटो या सीनरी लगाई जा सकती है। इस प्रकार लगाई गई फोटो या सीनरी सौभाग्य का सूचक माना जाती है।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिष-वास्तु लेखक एवं सलाहकार, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...