गुरुवार, 12 सितंबर 2024

मकान में न हो कोण वेध

मकान के मेन गेट के ठीक सामने किसी अन्य मकान का कोना होना एक ऐसा वास्तु दोष है, जिसके कारण उस मकान में रहने वाले लोगों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है और प्राय धन की कमी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इसे कोण वेध माना गया है। 

   कोण वेध के दोष से बचने के लिए मेन गेट पर पर्दा या आरपार न दिखाई देने वाली प्लास्टिक की शीट लगा देनी चाहिए। साथ ही मेन गेट के अंदर एक दर्पण भी इस तरह लगा देना चाहिए जिससे कि गेट के अंदर आने वाले व्यक्ति की परछाई दर्पण में दिखाई दे। ऐसा करने से कोण वेध वास्तु दोष का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता और नकारात्मक ऊर्जा भी मकान में प्रवेश नहीं करती। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिष-वास्तु लेखक एवं सलाहकार आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नो पार्किंग में में बस रोकने पर होगी कार्रवाई

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल। शहर के चार प्रमुख स्थानों पर रोडवेज बसों के रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भगवान टॉकीज, अबूउलाह दरगाह, वाटर ...