सोमवार, 16 सितंबर 2024

सफल व्यवसाय के लिए वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार फैक्ट्री अथवा व्यावसायिक स्थल के लिए चिकनी मिटटी वाले भूखंड का चयन करना शुभ रहता है। व्यावसायिक भूखंड में न तो शल्य दोष होना चाहिए और न ही भूखंड किसी कब्रिस्तान या शमशान घाट के नजदीक होना चाहिए।

@ व्यवसाय की सफ़लता के लिए भूखंड का आकार आयताकार, वर्गाकार, षष्ठ या अष्ट भुजाकर होना चाहिए।

@ चेक बुक, पास बुक, जमा बही, मुक़दमे से सम्बंधित कागजात आदि हमेशा ईशान कोण या पूर्व दिशा में ही रखने चाहिए।

@ लेखा विभाग तथा लेखा अधिकारी के बैठने का स्थान व्यवसाय स्थल के उत्तरी भाग में रखना शुभ होता है।

@ टेलीफोन और फैक्स मशीन पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में तथा कंप्यूटर को मेज की दायीं ओर रखना चाहिए।

@ मेज पर कभी भी फ़ाइलों का ढेर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से कार्यालय में नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती रहती है।--प्रमोद कुमार अग्रवाल, वास्तु आचार्य एवं लेखक, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...