बुधवार, 18 सितंबर 2024

उपयोगी वास्तु टिप्स

 @ दुकान या ऑफिस में बेहतर आर्थिक लाभ और प्रदर्शन के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में अधिक से अधिक खाली जगह होनी आवश्यक है। वहीं पश्चिम और दक्षिण दिशा में अधिक सामान, फर्नीचर, आलमारी, रिकॉर्ड आदि रखने चाहिए। बैठते समय चेहरा उत्तर-पूर्व दिशा में हो तो ज्यादा अच्छे परिणाम मिलते हैं।

@ भवन के मुख्य द्वार के ठीक सामने बड़ा वृक्ष बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा पहुंचाता है, बड़ा नाला, गंदे पानी से भरा गड्ढा, टूटी दीवार या खंडहर मकान वहां रहने वालों के लिए कष्ट व धन हानि देता है। जबकि कुआं या किसी दूसरे भवन के कोने का होना मानसिक समस्याएं देने वाला है।--प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिष-वास्तु लेखक एवं सलाहकार, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 Subsribe, Share, like & Comments. : Pramod Kumar Agrawal