वास्तु शास्त्र में भूमि के चयन के अंतर्गत भूमि के ऊंची या नीची होने के प्रभाव का भी उल्लेख मिलता है जो इस प्रकार है: -
@ पूर्व, उत्तर तथा ईशान कोण की तरफ भूमि का नीची होना सभी तरह से शुभ फलदायी होता है, जबकि इस ओर की ऊंची भूमि धन विद्या व संतान नाशक एवं परिवार में कलह कराने वाली होती है।
@ पश्चिम, दक्षिण, वायव्य तथा नैरित्य कोण की तरफ भूमि का ऊंची होना शुभ फलदायी माना जाता है, जबकि इस ओर भूमि के नीची होने से धन, संतान, सुख, शांति व सम्मान में कमी आती है तथा परिवार में वाद-विवाद व कलह देखने को मिलता है।--प्रमोद कुमार अग्रवाल, वास्तु आचार्य एवं लेखक, आगरा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें