शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

एक अंक के मनुष्य होते हैं सूर्य ग्रह से प्रभावित

 ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों को नौ अंकों का आयाम माना गया है। एक अंक सूर्य का द्योतक है। किसी भी माह की 1,10,19 या 28 तारीख को जन्म लेने वाले मनुष्य सूर्यांक वाले होते हैं। ऐसे लोग स्वतंत्र विचार वाले, जिद्दी व दृढ़ निश्चयी होते हैं और किसी के नीचे या दबाव में काम करना पसंद नहीं करते। इस अंक वालों के लिए सोमवार व रविवार शुभ रहते हैं।

  एक अंक वाले लोगों को जीवन में ह्रदय रोग, नेत्र रोग, हाई ब्लडप्रेशर, चोट लगने के कारण फ्रैक्चर की समस्या आ सकती है। बेहतर जीवन के लिए इन्हें सूर्य की उपासना करने एवं सूर्य ग्रह से संबंधित मंत्रों का पाठ करना चाहिए। सूर्यांक वाले लोगों लिए शहद, केसर, नीबू, संतरा, छुहारे, लौंग, किशमिश का सेवन करना फायदेमंद होता है। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल