रविवार, 11 जुलाई 2021

दो अंक वाले मनुष्य होते हैं सौम्य स्वभाव वाले

   ज्योतिष के अनुसार 2 का अंक चंद्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जिनका जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, वे चंद्र अंक वाले होते हैं। ऐसे लोग भावुक, कल्पना लोक में विचरण करने वाले, कलाकार, रोमांटिक एवं सौम्य स्वभाव के होते हैं। किसी एक बात पर बहुत ज्यादा दिन तक टिकना इनके लिए मुश्किल होता है। इसलिए इनकी बनी हुईं योजनाएं अधूरी रह जाती हैं। रविवार, सोमवार और शुक्रवार इनके लिए अच्छे सिद्ध होते हैं।

   2 अंक वाले लोग प्राय: मानसिक रोग, तनाव, नींद न आना, बेचैनी, घबराहट, पेट व आंत्र संबंधी रोग, डायबिटीज, ट्यूमर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। इनके लिए पूर्णमासी का व्रत, चंद्र देव का पूजन और सोमवार को भगवान शिव की उपासना करना शुभ रहता है। ऐसे लोगों को अपने भोजन में बंद गोभी, खीरा, अलसी, केला, शलजम, दूध, दही, पनीर, दूध-चावल की खीर आदि का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Important Orders of Allahabad High Court