रविवार, 18 अक्टूबर 2026

ग्वालियर तक चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

 दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से ग्वालियर तक संचालित करने का निर्णय लिया है।

यह ट्रेन 5 से 14 नवंबर तक आगरा से ग्वालियर तक और 6 से 15 नवंबर तक ग्वालियर से नई दिल्ली तक चलेगी।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली से चलकर रात 10.05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसके बाद रात 10.20 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वापसी में यह ट्रेन (संख्या 14211) रात में ही ग्वालियर से 2.40 बजे चलेगी और सुबह 5.40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण समाचार-सार

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब, शेयर और लाइक कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल