उत्तर प्रदेश के उपकेंद्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जिम्मेदारी अब एएनएम को सौंप जाएगी। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉक्टर पिंकी जोवेल ने सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
निदेशक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 29,000 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इसमें करीब 23,000 उप केंद्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। हर आरोग्य मंदिर में कम्युनिटी हेल्थ वर्कर की तैनाती की गई है। कम्युनिटी हेल्थ वर्कर की अनुपस्थिति में या अवकाश पर होने की स्थिति में उपकेंद्रों का संचालन एएनएम के जरिए कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जहां कम्युनिटी हेल्थ वर्कर और एएनएम दोनों नहीं हैं, वहां निकटतम एएनएम अथवा महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को जिम्मेदारी दी जाएगी। यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर तय सेवाएं और दवा वितरण आदि कार्य प्रभावित न हो। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें