आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल) जिला महिला अस्पताल परिसर में खान-पान के ठेले और बाहरी दुकानों को नोटिस जारी कर पूरी तरह से हटा दिया गया है। अस्पताल परिसर में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखकर ऐसा किया गया है। अस्पताल परिसर में संचालित प्रेरणा कैंटीन को ही अनुमति दी गई है। कैंटीन के पास डस्टबिन भी रखवाया गया है।
जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पुष्पलता ने बताया कि बरसात के दिनों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बाहरी दुकानों पर बिकने वाले खुले सामान और आसपास फैलने वाली गंदगी से नवजात बच्चों को इन्फेक्शन का डर रहता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए शासनादेश के तहत व्यवस्था लागू की गई है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें