आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। सर्किट हाउस स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पास खाली जमीन पर 67 करोड़ रुपए खर्च कर 6 मंजिला एकीकृत पुलिस मुख्यालय के नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव पास हो गया है। पहले चरण में 23.72 करोड़ रुपए मिलेंगे।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कमिश्नरेट के एकीकृत कार्यालय के लिए उत्तर प्रदेश शासन को 73.30 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने 67.72 करोड़ पर स्वीकृत किए हैं। इसमें एडीजी जोन और आईजी रेंज के कार्यालय स्थापित किए गए हैं। एक ही छत के नीचे अधिकारियों के कार्यालय के साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला, एटीएस, साइबर थाना, फील्ड यूनिट के कार्यालय भी प्रस्तावित हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें