मंगलवार, 1 सितंबर 2026

जनपद न्यायालय आगरा में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में अधिक से अधिक विचाराधीन मामलों को निपटने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गोयल ने की।

    श्री गोयल ने जनपद आगरा के विभिन्न न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों को प्राथमिकता से चिह्नित करने पर जोर दिया जिनका निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुकदमे के पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों के बारे में जागरूक किया जाए।

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने कहा कि लोक अदालत त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने वादकारियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मुकदमों को आपसी सहमति और समझौते के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए संबंधित न्यायालय अथवा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन से कटौती अवैध

   इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की एकल पीठ ने सेवानिवृत्ति के बाद वेतन निर्धारण में कथित गलती के आधार पर पेंशन से 6.74...