गुरुवार, 20 अगस्त 2026

नो पार्किंग में में बस रोकने पर होगी कार्रवाई

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल। शहर के चार प्रमुख स्थानों पर रोडवेज बसों के रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भगवान टॉकीज, अबूउलाह दरगाह, वाटर वर्क्स और रामबाग को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। अब नो पार्किंग जोन में बस रोकने पर चालक और परिचालक के खिलाफ करवाई की जाएगी।

   रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और नो पार्किंग जोन में बसों के खड़े होने से होने वाली परेशानी को देखते हुए यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभी चालकों और परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि प्रतिबंधित स्थानों पर बसों को न तो खड़ा  किया जाए और न ही सवारियों को उतारा और चढ़ाया जाए। 
   प्रबंधक ने बताया कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित चालक और परिचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे। आमजन से भी अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित स्थानों पर बसों का इंतजार नहीं करें बल्कि निर्धारित बस स्टैंड से ही यात्रा करें। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नो पार्किंग में में बस रोकने पर होगी कार्रवाई

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल। शहर के चार प्रमुख स्थानों पर रोडवेज बसों के रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भगवान टॉकीज, अबूउलाह दरगाह, वाटर ...