मंगलवार, 18 अगस्त 2026

एसएन के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बंद श्वास नली को खोला

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला विभाग के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी करके 15 वर्षीय किशोरी की जान बचाने में सफलता हासिल की है। एक सड़क दुर्घटना के बाद 80 प्रतिशत ट्रेकियल स्टेनोसिस यानी श्वास नली सिकुड़ने की समस्या से जूझ रही किशोरी की सर्जरी करके श्वास नली को खोल दिया गया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद किशोरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

   एसएन मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला रोग विभाग के डॉक्टर अखिल प्रताप सिंह, डॉक्टर दीपा, डॉक्टर श्रुति, डॉक्टर योगिता और डॉक्टर कोस्तुभ की टीम ने किशोरी को एनेस्थीसिया देने के बाद श्वास नली के सिकुड़े एवं विकृत हिस्से को काट कर हटा दिया और स्वस्थ हिस्से को आपस में सफलता पूर्वक जोड़ दिया। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

त्वचा, आंत और गुप्तांग में भी हो सकती है टीबी

  आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। हल्का बुखार बने रहना, वजन कम होना, पेट में परेशानी, हड्डियों में दर्द और खुजली की समस्या हो तो इन लक्षणों को ...