मंगलवार, 18 अगस्त 2026

दांतों की बीमारियों पर मंथन करेंगे दो सौ विशेषज्ञ डॉक्टर

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। दांत और मसूड़ों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों पर मंथन करने के लिए आगरा में दो दिवसीय कार्यशाला एडिकॉन-2026 का आयोजन पांच सितंबर से होने जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से 200 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल होंगे।

    इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों व युवाओं में तेजी से बढ़ रही दांत और मसूड़ों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों से बचाव और नई तकनीक पर नौ विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। 

    एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर एनएस लोधी ने बताया कि इस कार्यशाला में नई तकनीक से होने वाली सर्जरी के बारे में केस स्टेडी के साथ बताया जाएगा। इसके अलावा ओरल कैंसर, इंप्लांट, पायरिया, दांत घिसने सहित अन्य परेशानियों पर भी व्याख्यान होंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

त्वचा, आंत और गुप्तांग में भी हो सकती है टीबी

  आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। हल्का बुखार बने रहना, वजन कम होना, पेट में परेशानी, हड्डियों में दर्द और खुजली की समस्या हो तो इन लक्षणों को ...