बुधवार, 12 अगस्त 2026

खंड शिक्षा अधिकारियों को वेतन रोकने का अधिकार नहीं

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राकेश सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करके कहा है कि किसी भी शिक्षक का वेतन रुकवाने का अधिकार उन्हें नहीं है। यदि किसी शिक्षक के विरुद्ध शिकायत हो तो उसकी लिखित सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजी जाए। बिना अनुमति के वेतन रोकने या ऑफलाइन निरीक्षण के आधार पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी।

    बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का ऑफलाइन निरीक्षण कर लेखा कार्यालय में फोन करके शिक्षकों का वेतन रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गत माह के वेतन भुगतान का रिकॉर्ड और इस माह भेजे गए वेतन संबंधी विवरण उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें।

     बेसिक शिक्षा अधिकारी कहा कि सभी निरीक्षण केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएं। यदि किसी शिक्षक के खिलाफ कोई शिकायत मिलती है तो उसकी रिपोर्ट लिखित रूप से कार्यालय को भेज दें। किसी भी शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से नोटिस जारी नहीं किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई अधिकारी ऑफलाइन निरीक्षण या वेतन रुकवाने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल