आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा है कि बिना अनुमति या रेन वाटर हार्वेस्टिंग किए धरती की कोख से पानी निकाल कर इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए भूगर्भ जल विभाग को ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को भूजल सहेजने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि भूजल का उपयोग बिना अनुमति के नहीं किया जा सकता। मुख्य विकास अधिकारी और भूगर्भ जल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अनुपालन रिपोर्ट लेकर यह सुनिश्चित कराएं कि उनके यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जा रही है। ऐसा नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें