शनिवार, 11 जुलाई 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान में आगरा सबसे आगे

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। टीबी मुक्त भारत अभियान में आगरा सबसे आगे आया है। छह बिंदुओं पर दिए गए अंकों में आगरा शहर को शत प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सरे लेमिनेशन रेट, टेस्ट, टीबी मरीजों को पोषक पोटली, हाउसहोल्ड संपर्क और टीबी केयर मामले में आगरा को 18 में से 18 अंक प्राप्त हुए हैं।

      जिला टीबी अधिकारी डॉक्टर सुकेश गुप्ता ने बताया कि दो सप्ताह से खांसी रहने, बुखार रहने और वजन कम होने पर टीबी की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...