सोमवार, 6 अप्रैल 2026

मिढ़ाकुर के पास नानपुर में बनेगा नया रेलवे स्टेशन

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा रेल मंडल में रेलवे व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिढ़ापुर के पास नानपुर में नए रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह स्टेशन कीठम और भांडई रेलवे स्टेशन के बीच बिछाई जा रही तीसरी लाइन पर बनाया जाएगा।

    रेलवे की जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। साथ ही इस स्टेशन पर ट्रैफिक दबाव को कम करने की योजन पर भी कार्य चल रहा है। धौलपुर रेलवे स्टेशन से भांडई स्टेशन तक तीसरी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि झांसी से मथुरा तक करीब 274 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन परियोजना पर काम चल रहा है।

     जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि तीसरी लाइन का कार्य पूरा होने के बाद इस लाइन से मालगाड़ियों का आवागमन तेज हो जाएगा। नानपुर रेलवे स्टेशन को अभी मालगाड़ियों के लिए विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इसे यात्री स्टेशन भी बनाया जा सकता है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, watch, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation ': Pramod Kumar Agrawal